कांग्रेस सेवादल ने किया CPWD के आउटसोर्स कर्मचारियों की बर्खास्तगी का विरोध

जबलपुर। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग ( CPWD) विजय नगर के 70 आउटसोर्स कर्मचारियों की बर्खास्तगी का विरोध कांग्रेस सेवादल ने किया।
इस सन्दर्भ में सोमवार को शहर कांग्रेस सेवादल नगर अध्यक्ष सतीश तिवारी के नेतृत्व में सेवादल ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय विजय नगर में जाकर अधीक्षण यंत्री से मुलाकात की और कर्मचारियों की एक निर्धारित समयावधि में बहाली को लेकर चर्चा की गईI

इस अवसर पर सतीश तिवारी सेवादल नगर अध्यक्ष , शिवकुमार चौबे ब्लाक अध्यक्ष, मीनाक्षी स्वामी महिला सेवादल नगर अध्यक्ष, जितेंद्र यादव कांग्रेस सेवा दल प्रवक्ता , उमेश पटेल, विष्णु विनोदिया, राकेश चक्रवर्ती, रीना विश्वकर्मा, राजकुमार झरिया, सावित्री कश्यप आदि उपस्थित थे।

Back to top button