
जबलपुर। भारत सरकार, रेलवे मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा जबलपुर से सोनू बचवानी (अमित) को क्षेत्रीय रेलवे बोर्ड में उपयोगकर्ता समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है।
गौरतलब है कि इस समिति के सदस्य यात्रियों को बेहतर सुविधाएँ और सेवाएं प्रदान करने में मदद करती है। सदस्य रेलवे प्रशासन के साथ सीधे संवाद कर सकते हैं और यात्री की चिंताओं और सुझावों को उठा सकते हैं।
सोनू बचवानी निरंतर समाज सेवा में अहम भूमिका निभाते आए है, पूर्व में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष रहे हैं एवं वर्तमान में मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर कार्यकर्ता है।
रेलवे प्रशासन के साथ सीधा संवाद-
ZRUCC सदस्य रेलवे प्रशासन के साथ सीधे संवाद कर सकते हैं और अपनी चिंताओं, सुझावों और फीडबैक को साझा कर सकते हैं।
सामुदायिक आवाज-
ZRUCC सदस्य अपने समुदाय की आवाज को रेलवे प्रशासन तक पहुंचा सकते हैं।
सुविधा और सेवाओं में सुधार-
ZRUCC सदस्यों की प्रतिक्रिया के आधार पर, रेलवे प्रशासन यात्री सुविधाओं और सेवाओं में सुधार कर सकता है।
श्री बचवानी की नियुक्ति पर मप्र के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मिक, सांसद आशीष दुबे, विधायक अशोक रोहाणी, अभिलाष पांडे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज के साथ पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।