
मुंबई। अजित पवार के निधन के बाद पत्नी सुनेत्रा पवार उपमुख्यमंत्री बनीं। एनसीपी विधायक दल और विधान परिषद के सदस्यों ने सुनेत्रा पवार को पार्टी का नेता चुना। राज्यपाल देवव्रत ने लोकभवन में सुनेत्रा पवार को शपथ दिलाई। बारामती में प्लेन क्रैश में अजित पवार के निधन के बाद सुनेत्रा पवार को डिप्टी सीएम बनाया गया। शपथ लेते वक्त वहां उपस्थित एनसीपी नेताओं ने अजित दादा अमर रहें के नारे लगाए। शपथ ग्रहण के दौरान सीएम देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, प्रफुल्ल पटेल व एनसीपी के अन्य नेता उपस्थित थे।
पार्टी नेताओं ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात
सुनेत्रा पवार के एनसीपी विधायक दल की नेता चुने जाने के बाद पार्टी नेताओं ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की थी। पार्टी नेताओं ने मशवरा करके सुनेत्रा पवार को पार्टी के जिम्मेदारी संभालने मनाया। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि अजित दादा के बाद यदि किसी को स्वीकार किया जा सकता है तो वह सुनेत्रा पवार हैं। वे लगातार कार्यकर्ताओं के साथ जुड़ी रहीं।
2024 का चुनाव और राज्यसभा पहुंच
सुनेत्रा पवार ने बारमती से चुनाव 2024 में चुनाव लड़ा था लेकिन वे सुप्रिया सुले से चुनाव हार गईं थीं। इसके बाद वे राज्यसभा सांसद चुनी गईं।
पीएम ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर ट्वीट करते हुए सुनेत्रा पवार को महाराष्ट्र की पहली डिप्टी सीएम की शपथ लेने पर बधाई दी। पीएम ने एक्स पर लिखा कि सुनेत्रा पवार जी को महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री के तौर पर अपना कार्यकाल शुरू करने पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं। वह यह जिम्मेदारी को संभालने वाली पहली महिला हैं। मुझे विश्वास है कि वह राज्य के लोगों की भलाई के लिए काम करेंगी और स्वर्गीय अजित दादा के विजन को पूरा करेंगी।