जबलपुर में दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय अधिवेशन कार्यालय का शुभारंभ

3 जनवरी 2027 को ओरिका रिसोर्ट में जुटेंगे देशभर के जैन सोशल ग्रुपों के सदस्य

जबलपुर। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के 31वें राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों के क्रम में संस्कारधानी जबलपुर के हृदयस्थल बड़ा फुहारा में राष्ट्रीय अधिवेशन कार्यालय का भव्य एवं विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यालय का शुभारंभ फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी के मुख्य आतिथ्य में दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ।

इस अवसर पर निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका, राष्ट्रीय महासचिव विनय जैन, रीजन सचिव इंदौर संजय पापड़ीवाल, रीजन अध्यक्ष सीए मनोज जैन, अधिवेशन सचिव रश्मि अमित पारस, अधिवेशन कोषाध्यक्ष श्रेयांश मीना जैन, सतीश विमला वर्धमान तथा सुनील चित्रा घिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंगलाचरण एवं मांगलिक क्रियाएं सचिन कीर्ति जैन ने संपन्न कराईं, जिससे वातावरण मंगलमय एवं भक्तिमय हो गया।

3 जनवरी 2027 को होगा राष्ट्रीय अधिवेशन

कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए फेडरेशन के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक नितिन जैन ने बताया कि 31वां राष्ट्रीय अधिवेशन 3 जनवरी 2027 को मां नर्मदा के पावन तट पर स्थित ओरिका रिसोर्ट, नागपुर रोड, जबलपुर में आयोजित किया जाएगा। इसका आयोजन दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप, जबलपुर संस्कारधानी के तत्वावधान में होगा।

उन्होंने बताया कि यह राष्ट्रीय अधिवेशन सामाजिक एकता, पारिवारिक सौहार्द एवं संगठनात्मक सहभागिता का भव्य उत्सव होगा। आयोजन में देशभर के 350 से अधिक ग्रुपों से 1000 से अधिक दंपति सदस्यों के शामिल होने की संभावना है।

राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने साझा की तैयारियों की जानकारी

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी, निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका, राष्ट्रीय महासचिव विनय जैन एवं राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव संजय पापड़ीवाल ने अधिवेशन से संबंधित जानकारी साझा की और सफल आयोजन के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं। अधिवेशन सचिव रश्मि अमित पारस ने तैयारियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।

फेडरेशन के अतिरिक्त महासचिव प्रवीण सिंघई एवं प्रदीप जैन की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रशांत जैन ने इंदौर में 27 दिसंबर को आयोजित होने वाले जैन युवक-युवती परिचय सम्मेलन की जानकारी दी।

जबलपुर के विभिन्न सोशल ग्रुपों के पदाधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप महाकोशल-विंध्य रीजन के निवर्तमान अध्यक्ष प्रदीप ममता जैन, जबलपुर संस्कारधानी ग्रुप के अध्यक्ष प्रदीप लक्ष्मी जैन, सचिव चित्रा सुनील घिया, कोषाध्यक्ष अनिल आरती जैन, पूर्व अध्यक्ष अमित रश्मि पारस, शरद तारा डागा, राजेंद्र संगीता जैन, वीरेंद्र मंजु, देवेंद्र जैन एवं यतीन्द्र प्रीति सिंघई सहित जबलपुर के विभिन्न सोशल ग्रुपों के अध्यक्ष, सचिव, पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि महाकौशल-विंध्य रीजन के सभी ग्रुपों के सामूहिक प्रयास, सहयोग एवं सहभागिता से 31वां राष्ट्रीय अधिवेशन ऐतिहासिक और यादगार बनेगा। सभी ने आयोजन की सफलता के लिए सहयोग का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम का संचालन सतीश वर्धमान ने किया तथा आभार प्रदर्शन फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय चौधरी ने किया। कार्यालय के शुभारंभ के साथ ही राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों ने गति पकड़ ली है। उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए उत्साहपूर्वक सहयोग देने का संकल्प व्यक्त किया।