सीजेपी के अनशन के 36 वें दिन धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्‍तीफा, सीजेपी ने कहा यह तो पहला स्‍टेप है

नई दिल्ली। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। धर्मेंद्र प्रधान ने एक पत्र पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने अपने मन की बात लिखी है। धर्मेंद्र प्रधान ने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री को भेज दिया है। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की जानकारी मिलते ही जंतर-मंतर पर खुशी का माहौल छा गया। सीजेपी प्रमुख अभिजीत दिपके ने कहा, यह तो शुरुआत है। यह पहला स्टेप है।

धर्मेंद्र प्रधान ने पत्र भेजा

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा देने के बाद एक पत्र सार्वजनिक किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि यह विचार आ रहा था कि जंतर-मंतर पर जो स्थिति बनी, उससे कहीं राष्ट्र विरोधी ताकत लाभ नहीं उठा लें। देश की एकता बनी रहे, हमारे बच्चों का मन पढ़ाई में लगे। पिछले 10 दिनों से जो हो रहा था, उससे मेरा मन बहुत दुखी था। मैंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री को भेज दिया है।

अभिजीत दिपके ने ये कहा

सीजेपी प्रमुख अभिजीत दिपके ने कहा, “ये लोकतंत्र है। जो लोग यह कहते थे कि इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते, वे देख लें कि युवा यदि चाहें तो सब हो सकता है। नीट के कारण जो बच्चे इस दुनिया से चले गए, उनकी याद में देशभर में शाम को सभी कैंडल मार्च निकालें। यह पहला विकेट है, अभी तो शुरुआत हुई है। छात्रों का आभारी हूं कि पुलिस ने हिम्मत तोड़ने की कोशिश की, लेकिन फिर भी आप लोग बैठे रहे। मुझे हीरो नहीं बनाना, जब आप एक इंसान को इंस्टीट्यूशन से बड़ा बनाते हैं, तभी कबाड़ा होता है।”

Back to top button