सरकार ने तीनों मांगे मानी- ज्‍वाइंट प्रेस कॉंफ्रेंस में केंद्रीय मंत्रियों और सीजेपी ने दी जानकारी, आंदोलन खत्‍म

नई दिल्ली। सीजेपी की तीनों मांगें सरकार ने मान ली हैं। पहली मांग धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की थी, जिसके चलते धर्मेंद्र प्रधान ने दोपहर को इस्तीफा दे दिया। इसके बाद शेष दो मांगों को लेकर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, जितेंद्र सिंह और सीजेपी के दोनों प्रतिनिधियों सौरभ दास व आशुतोष रांका के साथ वार्ता हुई, जिसके बाद ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में शेष दोनों मांगों को माने जाने की जानकारी दी। इन तीनों मांगों के पूरा होने के बाद जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म हो गया है।

जेपी नड्डा ने दी जानकारी

जेपी नड्डा ने कहा कि नियमों के तहत मुआवजा दिया जाएगा, सभी एफआईआर वापस की जाएंगी, भविष्य में कोई कार्रवाई नहीं होगी। सीजेपी प्रतिनिधि आशुतोष रांका ने कहा कि सरकार ने सभी मांगें मान ली हैं। सौरभ दास ने कहा कि सभी प्रदर्शनकारी घर लौट जाएं।

सोनम वांगचुक ने दी बधाई

सोनम वांगचुक ने वीडियो जारी कर कहा कि छात्रों और सीजेपी को बधाई। मुझे उम्मीद है कि शांति बनाए रखें, शक्ति शांति से जुड़ी है। विजय में विनम्रता जरूरी है। इस आंदोलन को जरूरत पड़े या आगे करना हो तो शांति से करें। सुधार पर काम करना जरूरी है।

Back to top button