रोटरी क्लब धमतरी के तत्वावधान में होगा भव्य सम्मान समारोह- “आभार मित्रों का”

रायपुर। रोटरी क्लब धमतरी के तत्वावधान में रोटरी इंटरनेशनल मंडल 3261 के प्रांतपाल रोटे अमित पल्लवी जायसवाल के स्वर्णिम एवं सेवा समर्पित कार्यकाल के उपलक्ष्य में 7 जून को आयोजित होने जा रहे भव्य सम्मान समारोह “आभार मित्रों का” की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।

देशभर से 400 से अधिक विशिष्टजन होंगे शामिल

इस गरिमामय आयोजन में देशभर के विभिन्न प्रांतों से 400 से अधिक शिक्षाविद, उद्योगपति, युवा व्यवसायी, डॉक्टर, इंजीनियर एवं समाजसेवी सहभागिता करेंगे। आयोजन का उद्देश्य रोटरी वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले रोटेरियन्स एवं समाजसेवियों को सम्मानित करना है।

तैयारियों में जुटी पूरी टीम

कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने हेतु डिस्ट्रिक्ट की प्रथम महिला रोटे पल्लवी जायसवाल, डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी अजित खंडेलवाल, सोमनाथ अग्रवाल, सुशील रामदास अग्रवाल एवं रोटरी क्लब धमतरी के अध्यक्ष मनीष मित्तल, सचिव अर्पित जैन सहित सभी पदाधिकारी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

डिस्ट्रिक्ट टीम का विशेष सहयोग

डिस्ट्रिक्ट मैनेजमेंट टीम सदस्य रोटे नवीन भवसार, रोटे अंजुल जैन, रोटे भरत डागा, रोटे विनय अग्रवाल, रोटे धरम अग्रवाल, रोटे रितेश जिंदल, रोटे गौरव जिंदल, रोटे इरफान बुखारी सहित अनेक रोटेरियन्स एवं पूर्व प्रांतपाल आयोजन को ऐतिहासिक बनाने में योगदान दे रहे हैं।

अवार्ड विजेताओं के नाम अंतिम चरण में

अवार्ड टीम चेयरमैन दिलीप गोलछा एवं उनकी टीम द्वारा रोटरी वर्ष 2025-26 में विशिष्ट एवं प्रेरणादायी कार्य करने वाले पदाधिकारियों एवं सदस्यों के नामों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। समारोह में चयनित सभी व्यक्तियों को विशेष सम्मान चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

सेवा और समर्पण का उत्सव

यह आयोजन रोटरी वर्ष 2025-26 की उपलब्धियों, सेवा कार्यों एवं समर्पण का एक भव्य और अविस्मरणीय उत्सव सिद्ध होगा।

Back to top button