
ये है मुहूर्त
संतान सप्तमी 2026 तिथि
ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ दुबे के अनुसार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि 17 सितंबर 2026 को प्रातः 10 बजकर 03 मिनट पर शुरू होकर 18 सितंबर 2026 को प्रातः 11 बजकर 51 मिनट पर समाप्त हो रही है। इस साल संतान सप्तमी का व्रत 17 सितंबर को रखा जाएगा।
पूजा के लिए शुभ मुहूर्त
17 सितंबर को पूजा के लिए शुभ मुहूर्त 10 बजकर 11 मिनट से लेकर दोपहर 3 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। श्रद्धालु इसी अवधि में संतान सप्तमी की पूजा-अर्चना कर सकते हैं।
ये है महत्व
संतान सप्तमी व्रत का महत्व
हिंदू धर्म में संतान सप्तमी का व्रत संतान प्राप्ति की कामना और संतान के अच्छे स्वास्थ्य के लिए किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार जो लोग संतान सुख से वंचित हैं, उन्हें संतान सप्तमी का व्रत करने से लाभ मिलता है।
संतान सप्तमी के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करने की परंपरा है। श्रद्धालु संतान के सुख, स्वास्थ्य, दीर्घायु और परिवार की खुशहाली की कामना के साथ व्रत रखते हैं।
17 सितंबर को मोरियायी छठ और सूर्य षष्ठी भी
17 सितंबर को ही मोरियायी छठ, सूर्य षष्ठी और संतान सप्तमी भी मनाई जाएगी। इस दिन धार्मिक आयोजनों और पूजा-अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह रहेगा।