
मूंदी सबस्टेशन की क्षमता 40 से बढ़कर 90 एमवीए
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि नवीन पावर ट्रांसफार्मर के ऊर्जीकृत होने से मूंदी सबस्टेशन की क्षमता 40 एमवीए से बढ़कर 90 एमवीए हो गई है। इससे क्षेत्र में वर्तमान एवं भविष्य के विद्युत लोड का बेहतर प्रबंधन संभव होगा तथा विद्युत आपूर्ति की विश्वसनीयता और फ्लेक्सिबिलिटी में वृद्धि होगी।
मूंदी (खंडवा) सबस्टेशन में स्थापित अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर से निमाड़ क्षेत्र के ट्रांसमिशन नेटवर्क को भी अतिरिक्त मजबूती मिली है।
एमपी ट्रांसको के 417 एक्स्ट्रा हाई वोल्टेज सबस्टेशनों से होता है विद्युत पारेषण
एमपी ट्रांसको के अतिरिक्त मुख्य अभियंता सुरेंद्र सोलंकी ने बताया कि कंपनी वर्तमान में प्रदेश के 417 एक्स्ट्रा हाई वोल्टेज सबस्टेशनों के माध्यम से विद्युत पारेषण व्यवस्था का संचालन कर रही है। इनमें 400 केवी के 14, 220 केवी के 88 तथा 132 केवी के 315 सबस्टेशन शामिल हैं।
कंपनी के पास अब कुल 1056 पावर ट्रांसफार्मर क्रियाशील हैं, जिनमें 400 केवी स्तर के 41, 220 केवी स्तर के 220 तथा 132 केवी स्तर के 795 पावर ट्रांसफार्मर शामिल हैं।
50 एमवीए क्षमता वृद्धि से बढ़ी प्रदेश की कुल पारेषण क्षमता
मूंदी सबस्टेशन में 50 एमवीए क्षमता के अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर के ऊर्जीकृत होने से एमपी ट्रांसको की कुल ट्रांसफार्मेशन कैपेसिटी (पारेषण क्षमता) बढ़कर 85,488 एमवीए हो गई है। यह क्षमता वृद्धि प्रदेश में बढ़ती विद्युत मांग की पूर्ति करने में सहायक होगी।