
पन्ना। सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने वाले अमित सिंगल रावलवासिया (भिवानी, हरियाणा) को ‘हिंदू रत्न’ से सम्मानित किए जाने पर श्री 108 प्राणनाथ जी मंदिर ट्रस्ट पन्ना द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वर्तमान में अमित सिंगल रावलवासिया ट्रस्ट में ट्रस्टी के रूप में अपनी सेवाएं भी दे रहे हैं।
ट्रस्ट ने सराहा सामाजिक एवं धार्मिक योगदान
ट्रस्ट की ओर से जारी प्रशस्ति पत्र में उनके समाजसेवा, धार्मिक गतिविधियों में योगदान तथा संगठनात्मक कार्यों की सराहना की गई। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने कहा कि अमित सिंगल रावलवासिया ने सदैव समाजहित में कार्य करते हुए धार्मिक एवं सामाजिक मूल्यों को आगे बढ़ाया है, जो अन्य लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है।
हरियाणा क्षेत्र में निभाई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
श्री 108 प्राणनाथ जी मंदिर ट्रस्ट द्वारा अमित सिंगल रावलवासिया को हरियाणा क्षेत्र में जागनी कार्य का दायित्व सौंपा गया था। इस जिम्मेदारी को निभाते हुए उन्होंने परमहंस गुरुजी सदानंद महाराज के दीक्षा ग्रहण स्मृति उत्सव का भव्य आयोजन पन्ना धाम में पहली बार कराया, जिसमें विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु शामिल हुए।
पन्ना धाम में पहली बार हुआ विशेष आयोजन
पन्ना धाम में श्री तारतम मंत्र दीक्षा ग्रहण स्मृति उत्सव का आयोजन किसी संत की स्मृति में पहली बार किया गया, जो श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत हर्ष का विषय रहा। इस आयोजन ने धार्मिक क्षेत्र में नई पहचान स्थापित की।
सम्मान पाकर जताया आभार
सम्मान प्राप्त होने पर अमित सिंगल रावलवासिया ने ट्रस्ट के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और अधिक सेवा कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि समाज और धर्म के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना ही उनका मुख्य उद्देश्य है।
इनकी रही उपस्थिति
इस अवसर पर पुजारी पवन शर्मा, पुजारी रोशन त्रिपाठी, पुजारी मदन शर्मा, पुजारी दीपक शर्मा सहित अन्य विद्वान उपस्थित रहे। वहीं विनोद तायल (फतेहाबाद), अशोक बंसल (आदमपुर), कैलाश गर्ग (दिल्ली), राकेश सिडाना (जयपुर) और अशोक प्रणामी (जयपुर) सहित अन्य श्रद्धालुओं ने उन्हें बधाई दी।