राघव चड्ढा के हिट डायलॉग- “आई एम द राइट मेन इन रांग पार्टी”, “घायल हूं इसलिए घातक हूं”

आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी ज्वाइन करने वाले राघव चड्ढा के बयान या डायलॉग चर्चा में रहते हैं। इस बार राघव चड्ढा का यह डायलॉग चर्चा में है कि “आई एम द राइट मेन इन रांग पार्टी”। यह बात उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में शुक्रवार को कही थी। आम आदमी पार्टी से जब उनका मनमुटाव हुआ तो वे लगातार वीडियो बनाकर इंस्टा पर पोस्ट करने लगे जिसमें कहीं न कहीं उनका एक ऐसा डायलॉग रहता था जो लोगों को उनके वीडियो पर देखने रोकता था।

धुरंधर फिल्म का डायलॉग उन्होंने तब बोला जब उनको आम आदमी पार्टी के राज्यसभा से आप के डिप्टी लीडर पद से हटाने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखा था। जिसके बाद उनको डिप्टी लीडर पद से हटा दिया। उन्होंने रील बनाकर कहा था कि “घायल हूं इसलिए घातक हूं”। शायद आम आदमी पार्टी ने इस डायलॉग को हल्के में लिया। राघव चड्ढा ने बता दिया कि वे वास्तव में घायल थे इसलिए आप के लिए घातक बने।

वह भी इस कदर कि वह खुद निकले और साथ ही 6 अन्य राज्यसभा सांसदों को भी साथ लेकर बीजेपी में शामिल हो गए। राघव चड्ढा के साथ संदीप पाठक, अशोक मित्तल ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन से मिलकर भाजपा को ज्वाइन किया। नितिन नबीन ने तीनों का स्वागत किया। राघव चड्ढा का कहना है कि स्वाति मालीवाल, विक्रम साहनी, राजेंद्र गुप्ता, हरभजन सिंह भी भाजपा ज्वाइन करेंगे। इस तरह 10 में से 7 राज्यसभा सांसद खुद को भाजपा में मर्ज कर रहे हैं।

प्लानिंग लीक नहीं हुई

सात सांसदों के बीजेपी में जाने की प्लानिंग गुप्त रूप से बनी। जब राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर पद से हटाकर अशोक मित्तल को डिप्टी लीडर बनाया गया तभी आप के आलाकमान को यह पता नहीं चला कि जिनको डिप्टी लीडर बना रहे हैं वे भी पार्टी छोड़ देंगे।

आम आदमी पार्टी का गुजरात का फेसबुक और इंस्टाग्राम पेज ब्लॉक

आम आदमी पार्टी का गुजरात में फेसबुक और इंस्टाग्राम पेज ब्लॉक कर दिया गया है। यह जानकारी एक्स पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दी। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा इतनी क्यों डरी हुई है।

Back to top button