तमिलनाडु का अलग ही मिजाज, एक बार फिर सुपर स्‍टार राजनीति में सरताज

जबलपुर: तमिलनाडु का अलग ही मिजाज रहता है। फिल्मों में सुपर स्टार राजनीति में भी सुपर स्टार बन जाते हैं। तमिलनाडु में मतगणना के दो घंटे के रुझान में सुपर स्टार विजय थलापति की पार्टी टीवीके आगे चल रही है। दूसरे नंबर पर एडीएमके है। इस रुझान के अनुसार यदि इसी अनुपात में टीवीके आगे बढ़ती रही तो तमिलनाडु में टीवीके गठबंधन के साथ सरकार बना सकती है। टीवीके के सुप्रीमो सुपर स्टार विजय थलापति तमिलनाडु के सीएम बन सकते हैं।

तमिलनाडु का अलग मिजाज

तमिलनाडु का अलग ही मिजाज रहा है। यहां जनता ने फिल्मों में सुपर स्टार को मुख्यमंत्री बनाया। तमिलनाडु में एजी रामचंद्रन, करुणानिधि, जयललिता फिल्मों में सुपर स्टार रहे हैं और जब वे राजनीति में आए तो जनता ने उनको उतना ही प्यार और सम्मान देकर उनकी पार्टी को विजय दिलाई।

इसी कड़ी में तमिलनाडु एक बार फिर इतिहास को दोहरा रही है। सुपर स्टार विजय थलापति की इमेज फिल्मों में एक ऐसे स्टार की है जो गरीबों की सेवा करता है और बुराइयों के खिलाफ लड़ाई लड़ता है। गरीबों के मसीहा के रूप में फिल्मों में उनकी इमेज रही है। जिसे जनता ने बहुत पसंद किया।

टीवीके को मिल रहा जनता का समर्थन

जब उन्होंने राजनीति में कदम रखते हुए अपनी पार्टी टीवीके बनाई और चुनाव लड़ा तो जनता ने यहां भी उनको दिल खोलकर स्वागत किया और वोट दिया। जिस तरह से चुनाव परिणाम के दो घंटे के ट्रेंड आए हैं उसमें टीवीके आगे चल रही है।

सरकार बनने के संकेत

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार चुनाव परिणाम के अभी तक के ट्रेंड के अनुसार टीवीके की सरकार बन सकती है और विजय थलापति सीएम बन सकते हैं।

किसका मिलेगा समर्थन

अब सवाल यह उठता है कि वे किस पार्टी का समर्थन लेंगे। इस बारे में विश्लेषकों का कहना है कि विजय थलापति डीएमके के साथ नहीं जाएंगे। वे एडीएमके का समर्थन ले सकते हैं।

Back to top button