अयोध्‍या राम मंदिर में चढ़ावे से करोड़ों चोरी के मामले में जांच में एसआइटी का प्रवेश

अयोध्या। अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे से करोड़ों की चोरी के मामले की जांच के लिए एसआईटी की टीम जांच करेगी। यह टीम शनिवार को बनाई गई। टीम में आईएएस विजय विश्वास पंत, आईपीएस किरण शिवकुमार, व वित्त विभाग के विशेष सचिव नील रतन कुमार शामिल हैं। एसआईटी 15 दिन में अपनी रिपोर्ट देगी। अयोध्या के राम मंदिर के दानपात्रों से चोरी की खबर से सभी लोग चौंक गए हैं। ऐसा आरोप है कि कई ऐसे कर्मचारी हैं जो कुछ ही समय में करोड़पति हो गए हैं।

अखिलेश यादव ने मुद्दा उठाया

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने इस अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे में करोड़ों की चोरी के मुद्दे को उठाया। इस मुद्दे को उठाने पर चर्चा गर्म हो गई कि किस तरह से अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी हुई। हालांकि राम मंदिर ट्रस्ट ने इस मामले में कोई एफआईआर नहीं कराई है।

संदिग्धों की जांच

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में संदिग्धों की जांच की जा रही है। राम मंदिर में चढ़ावे की रकम गिनने वालों से भी पूछताछ की जा रही है। एसआईटी सभी एंगल से इस मामले में जांच कर रही है।

Back to top button