ट्रंप का बड़ा बयान- पीएम मोदी के रहते भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका मदद के लिए साथ खड़ा रहेगा

G-7 शिखर सम्मेलन में मोदी-ट्रंप मुलाकात

फ्रांस के एवियां ले बैंस में जी-7 के 52वें शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात हुई। इस दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने रक्षा संबंधों के सवाल पर कहा कि दोनों देशों के बीच यह अहम साझेदारी है। हालांकि हमारे बीच कोई औपचारिक करार नहीं है, लेकिन पीएम मोदी के रहते यदि कभी भारत पर हमला होता है तो अमेरिका मदद के लिए साथ खड़ा रहेगा। भारत में यदि कोई नया नेता होगा तो फिर मुझे सोचना होगा। ट्रंप ने कहा कि जब तक मैं राष्ट्रपति हूं, तब तक मेरे रूप में अमेरिका के व्हाइट हाउस में भारत का एक मित्र बैठा है।

मोदी ने ट्रंप के शांति प्रयास की सराहना की

पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के पश्चिम एशिया में शांति के प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में स्थायी शांति की जरूरत है। समुद्री व्यापार के क्षेत्र से दुनिया भर के अलग-अलग समुद्रों में लाखों भारतीय नाविक काम कर रहे हैं। उनकी सुरक्षा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।

ट्रंप ने मोदी की तारीफ की

ट्रंप ने कहा कि ये बेहद कुशल वार्ताकार हैं। ये देखने में अच्छे और गुड लुकिंग हैं, किसी फरिश्ते जैसे। लेकिन वे उतने ही सख्त हैं। वे कुशल व्यापारी हैं। वे भारतीय लोगों से प्यार करते हैं, लेकिन वे अमेरिका से भी प्यार करते हैं। ट्रंप ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच जल्द ही ट्रेड डील हो जाएगी।

अमेरिका को भारत की टैलेंट चाहिए

एच-1 बी वीजा को लेकर ट्रंप ने कहा कि अमेरिका को भारतीय टैलेंट चाहिए। हमारी कोशिश रहेगी कि भविष्य में अधिक से अधिक भारतीयों को एच-1 बी वीजा मिले।

“आई एम द बॉस” बयान से हंसी का माहौल

जी-7 के शिखर सम्मेलन के वर्किंग सेशन में बुधवार को ट्रंप देरी से पहुंचे, जिससे सभी की नजर उन पर पड़ी। वे कुछ आगे चलने के बाद रुके और हंसकर बोले- “आई एम द बॉस”। यह सुनकर सभी हंसने लगे।

Back to top button