
हटा/दमोह। ग्राम गैसाबाद के शीतला माता मंदिर प्रांगण में जगत जननी माता शीतला के सान्निध्य में श्री सीताराममय 5 दिवसीय अखंड रामधुन का भव्य आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 30 जुलाई से प्रारंभ होकर हरि इच्छा तक निरंतर चलेगा, जिसमें क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर रामनाम का संकीर्तन कर रहे हैं।
भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना से भक्तिमय हुआ मंदिर परिसर
पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और भक्तों द्वारा अखंड रामधुन, भजन-कीर्तन एवं पूजा-अर्चना का क्रम लगातार जारी है। आयोजन के दौरान श्रद्धालु भगवान श्रीराम के नाम का जाप कर सुख-समृद्धि, शांति और क्षेत्र की खुशहाली की कामना कर रहे हैं।
भक्तगण और ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजन
इस धार्मिक आयोजन का संचालन समस्त भक्तगण, गैसाबाद ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासियों के सहयोग से किया जा रहा है। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से शीतला माता मंदिर प्रांगण पहुंचकर रामधुन में शामिल होने और धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है।
रिपोर्ट: जिमी नगरिया