
बिहार की बांकीपुर सीट पर प्रशांत किशोर ने सेंध लगा दी, जनसुराज पार्टी के प्रशांत किशोर ने भाजपा के प्रत्याशी नीरज सिन्हा पर जीत हासिल कर ली है। वहीं दतिया में कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने भाजपा के उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को हरा दिया है। गुजरात के मांजलपुर में भाजपा ने जीत हासिल कर ली है।
विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा के गढ़ में बीजेपी की सेंध से राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। खासतौर से बांकीपुर सीट पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की यह सीट थी वहीं भाजपा का यहां 35 साल का गढ़ था जिसे जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर ने ढहा दिया है।

दतिया उपचुनाव में टिकट को लेकर मचा था घमासान
दतिया के उपचुनाव में टिकट को लेकर भी घमासान मचा था। दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को दिया गया। दतिया विधानसभा सीट कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को दो साल की सजा मिलने के बाद खाली हुई थी। राजेंद्र भारती ने 2023 के विधानसभा चुनाव में तत्कालीन गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को हराया था।
वहीं चुनाव परिणाम घोषित होने के एक दिन पहले ही राजेंद्र भारती को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से हटा दिया है। दतिया उपचुनाव में पहले राउंड में 1184 की लीड बीजेपी ने ली थी लेकिन यह लीड केवल दो राउंड तक ही कायम रह सकी। दूसरे राउंड में यह लीड घटकर 875 हो गई उसके बाद तीसरे राउंड में कांग्रेस ने 33 वोट से लीड ली उसके बाद लगातार लीड बढ़ती रही। दतिया में कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 6056 वोट से हराया।
बांकीपुर में प्रशांत किशोर की जीत
बांकीपुर की सीट पर जनसुराज पार्टी के प्रशांत किशोर ने 18953 वोट से भाजपा के नीरज सिन्हा पर जीत हासिल कर ली है। तीन उपचुनाव में केवल गुजरात की मांजलपुर सीट पर जीत हासिल कर ली है।