दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर जबलपुर में जश्न

जबलपुर। दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की शानदार जीत पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, जबलपुर द्वारा नोदर ब्रिज स्थित स्वर्गीय राजीव गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष मिठाई बांटकर एवं आतिशबाजी कर हर्षोल्लास के साथ जीत का जश्न मनाया गया।

इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी तथा कहा कि यह जीत जनता के विश्वास, कांग्रेस की नीतियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश में कांग्रेस के प्रति जनता का समर्थन लगातार बढ़ रहा है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर पदाधिकारियों के साथ-साथ अनुराग जैन गढ़ावाल, संतोष दुबे, अयोध्या तिवारी, अभिषेक यादव, रविन्द्र गौतम, नीलेश जैन, सनी जैन, दिलीप साहू सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Back to top button