बहुप्रतीक्षित डील सील: अमेरिका-ईरान में डील, दोनों देश खत्म करेंगे जंग

अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौता हो गया है। बहुप्रतीक्षित डील को सील लगा दी गई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डील पर डिजिटल हस्ताक्षर किए। 19 जून को जिनेवा में औपचारिक कार्यक्रम होगा। अमेरिका व ईरान के बीच 107 दिन के बाद युद्ध समाप्त हुआ। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उप राष्ट्रपति जीडी वेंस और ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद कालिबाफ ने डील के एमओयू पर डिजिटल साइन किए।

होर्मूज खुलेगा

अमेरिका व ईरान के बीच डील साइन होने के बाद होर्मूज खुलने का रास्ता साफ हो गया है। ट्रंप ने कहा कि अब दुनिया भर के जहाज अपने इंजनों को शुरू कर दें, तेल का व्यापार फिर से बिना बाधा शुरू होगा।

भारत में तेल सप्लाई आसान होगी

भारत में तेल और एलपीजी की सप्लाई होर्मूज से होती है। अब ये आसान होगी। डील के ऐलान के बाद होर्मूज से गुजरने वाला पहला गैस टैंकर रवाना हुआ। कतर से टैंकर पहुंचेगा।

भारत ने किया स्वागत

पश्चिम एशिया में संघर्ष विराम के लिए बने शांति समझौते पर अमेरिका और ईरान के बीच डील साइन होने का भारत ने स्वागत किया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा है कि क्षेत्र में पूर्ण शांति और स्थिरता स्थापित होगी। मोदी ने एक्स पर लिखा है कि मैं पश्चिम एशिया में संघर्ष समाप्त करने पर बनी सहमति का स्वागत करता हूं। इस संघर्ष ने दुनियाभर में गंभीर आर्थिक व्यवधान पैदा किया था और कई देशों में जानमाल की हानि हुई थी। भारत आशा करता है कि इस सहमति के क्रियान्वयन से क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल होगी।

झूमा शेयर बाजार

अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते की डील साइन होने पर शेयर बाजार में सोमवार को तेजी दिखाई दी। वहीं मंगलवार को भी बाजार में तेजी चल रही है। सोमवार को सेंसेक्स 736 अंक चढ़ा। सोमवार को कच्चा तेल पांच प्रतिशत टूटकर 83 डॉलर प्रति बैरल पर आया।

Back to top button