
रजत गणेश विग्रह के समक्ष मनौती की मान्यता
कार्यक्रम के दौरान मंदिर के महंत प्रमोद महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि रजत गणेश विग्रह के समक्ष जो भी भक्त सच्चे मन से अपनी मनौती मांगते हैं, उनकी मनोकामना शीघ्र पूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि शास्त्रों में भी रजत गणेश विग्रह के समक्ष मनौती मांगने का विशेष विधान बताया गया है।
धर्मसभा में संतों और वक्ताओं ने रखे विचार
इस अवसर पर आयोजित धर्मसभा को रामलला मंदिर के महंत पंडित इंद्रभानु जी महाराज एवं डॉ. रवि राय ने संबोधित किया। दोनों ने धार्मिक आयोजन के महत्व और श्रद्धा-भक्ति से जुड़े विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का कुशल संचालन राजेश चौहान ने किया।
गणमान्य नागरिकों ने की सहभागिता
कार्यक्रम में नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से डॉ. कल्पना राय, श्रीमती रीना शारदा, श्रीमती मीना चौहान, श्रीमती कीर्ति दिवाकर तथा श्रीमती प्रतिभा खरे सहित अन्य श्रद्धालु शामिल रहे।
विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
पूजा-अर्चना एवं संतों के उद्बोधन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया और धार्मिक आयोजन में सहभागिता की।