VIDEO: भगवान के प्राकट्य मात्र से धरा में मंगल ही मंगल: जगतगुरु स्वामी नरसिंह देवाचार्य

नरसिंह मंदिर में भगवान नरसिंह प्राकट्य महोत्सव की धूम

जबलपुर। भगवान का प्राकट्य धरा में होने से चहुंओर मंगल ही मंगल होता है। चराचर जगत के हर वस्तु पदार्थ में श्रीहरि के दर्शन होते हैं। पत्र पुष्प हवन महाआरती और श्रीविग्रह में भगवान का वास होता है। भक्त की भक्ति और समर्पण भाव से कार्य को भगवान स्वीकार कर भक्त की हर विपदा को हरते हैं।

जगतगुरु के उद्बोधन

नरसिंह मंदिर में भगवान श्री नरसिंह प्राकट्य महोत्सव पर सहस्ञ अर्चन, अभिषेक और आरती के दौरान परम पूज्य श्रीमद् जगतगुरु नरसिंह पीठाधीश्वर डॉक्टर स्वामी नरसिंह देवाचार्य जी महाराज ने प्राकट्य महोत्सव में यह विचार व्यक्त किए।

महोत्सव का आयोजन

भगवान श्री नरसिंह के प्राकट्य महोत्सव परम पूज्य श्रीमद् जगतगुरु नरसिंह पीठाधीश्वर डॉक्टर स्वामी नरसिंह देवाचार्य जी महाराज के सानिध्य में आयोजित किया गया।

तृतीय दिवस की झलक

तृतीय दिवस पूजन अर्चन, सहस्त्रनाम स्तोत्र पाठ, तर्पण हवन में जगतगुरु श्रीराजारामाचार्य जी महाराज, श्याम साहनी, अशोक मनोध्या, गुलशन मखीजा, राजेन्द्र प्यासी, मुन्ना पांडे, पद्मा संजय तिवारी, विष्णु पटेल, विध्येश भापकर, इंदुलता प्यासी, लोकराम कोरी, राजेंद्र यादव, संदीप मिश्रा, जीवन कपिल, नीरज मिश्रा, के के बस्सी, आचार्य रामफल शास्त्री, प्रियांशु शास्त्री सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त जनों की उपस्थिति रही।

महाआरती और प्रसाद वितरण

तृतीय दिवस भगवान श्री नरसिंह प्राकट्य दिवस पर अभिषेक पूजन, सहस्त्रार्चन, तर्पण हवन, महाआरती एवं प्रसाद वितरण हुआ।

Back to top button