राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा ने ग्राम पंचायतों में 20 पानी के टैंकर प्रदान किए

जबलपुर। राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा द्वारा जबलपुर जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में पीने के पानी की कमी को देखते हुए अपनी निधि से 20 पानी के नए टैंकर विभिन्न ग्राम पंचायतों को प्रदान किए। जिसमें ग्राम पंचायत टिकरिया नवीन, घुघरी कला, सिंगलदीप, देवरी पटपरा, टिकरिया पुरानी, कुकरीखेड़ा, कुसली, मनकेड़ी, गोसलपुर, कुर्रो, नगर परिषद् पनागर, नगर परिषद् भेड़ाघाट, बिलरवा, भरतरी, सरोंद, नीची, मढ़ेसुर और घाघरा ग्राम पंचायत शामिल रहीं।

जानकारी देते हुए बलदीप मैनी ने बताया कि विवेक कृष्ण तन्खा के द्वारा 20 पानी के नए टैंकर उनके निवास स्थान से जबलपुर जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंचों को सौंपे गए। श्री तन्खा ने बरसात के इस मौसम में भी इस वर्ष पानी की कमी को देखते हुए विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंचों द्वारा की गई पानी के टैंकरों की मांग को तत्काल ही संज्ञान में लेकर पानी के टैंकर प्रदान किए। सभी सरपंचों द्वारा श्री तन्खा को उनके निवास स्थान पर उनसे भेंट कर ग्रामवासियों को पीने का पानी उपलब्ध करवाने में सहायता प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया।

श्री तन्खा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को पीने का पानी मिलता रहे, इस हेतु उनके प्रयास से यह संभव हो सका, यह उनके लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है।

इस अवसर पर बलदीप मैनी, श्याम सुंदर यादव बब्बू, इंद्र कुमार सोनी, पूर्व विधायक संजय यादव, सम्मति सैनी, चतुर सिंह लोधी, विमल जैन, महेंद्र चक्रवर्ती, मनीष पटेल, डॉ. विनय तिवारी एवं सभी 20 ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सचिव उपस्थित रहे।

Back to top button